सीएम धामी ने दी केदारनाथ विधानसभा को सौगात, बोले मैं खुद आपका विधायक बनकर करूंगा काम

खबर शेयर करें -
CM DHAMI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा के लिये एक के बाद एक बड़ी सौग़ात दी है। मुख्यमंत्री ने बीते रविवार को रुद्रप्रयाग दौरे से लौटने के बाद स्थानीय जनता की मांग के अनुरूप 14 अन्य महत्वपूर्ण विषय घोषणा में शामिल किए हैं।

सीएम धामी ने दी केदारनाथ विधानसभा को सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने केदारघाटी सहित पूरे जनपद के लिये 25 घोषणाएं की इन 14 घोषणाओं समेत अब कुल 39 घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  Aankhon Ki Gustaakhiyan teaser हुआ जारी, Vikrant Massey और शनाया की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

मैं खुद आपका विधायक बनकर करूंगा काम : CM

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद सीएम ने केदारनाथ विधानसभा की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद विधायक बनकर काम करूंगा। सीएम सचिव विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सीएम द्वारा रुद्रप्रयाग के लिए की गई 25 घोषणाओं के अलावा 14 अन्य घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट, सावधान रहें

धौनिक तक होगा दो किमी सडक का निर्माण

मुख्यमंत्री द्वारा की गई 14 अन्य घोषणाओं में मणिगुहा में नन्दाबाड़ी से सरकारी अस्पताल को जोड़ते हुए धौनिक तक दो किमी सडक का निर्माण, मचकण्डी से सौर भूतनार्थ (अगस्तमुनि) मन्दिर तक तीन किमी मोटर मार्ग निर्माण, बासवाडा जलई किरधू गौर कण्डारा (अगस्तमुनि) द्वितीय चरण मोटर मार्ग निर्माण कार्य सहित अन्य घोषणाएं शामिल हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999