सीएम धामी ने किया GEP सूचकांक का शुभारंभ, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला राज्य बना उत्तराखंड

खबर शेयर करें -


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद (GEP) सूचकांक का शुभारंभ किया है. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के अंदर उत्तराखंड ऐसा करने वाला पहले राज्य बना है. जिसने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक को शुरू किया है.


मुख्यमंत्री धामी ने कहा विकास के साथ हम पर्यावरण के संरक्षण में आगे बढ़ रहे हैं. यह सूचकांक आर्थिक विकास का पैमाना है जिसमें जंगल, जमीन सबका योगदान होगा। इसके आंकलन से इकोलॉजी एवं इकोनॉमी के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा. आज का दिन पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक है। सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक इको सिस्टम ग्रोथ का आंकलन करेगा। अब जीडीपी के साथ ही हम सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक को भी जारी कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें -  मंत्री बिशन सिंह चुफाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की 15वीं सचिवालय में हुई बैठक

पर्यावरण के प्रति बढ़ेगी जागरूकता : CM
सीएम धामी ने कहा कि इस इंडेक्स से पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। पर्यावरण संरक्षण में हमारे योगदान का आंकलन किया जा सकेगा। भविष्य में पॉलिसी बनाने में भी यह इंडेक्स मदद करेगा। प्रदेश का 71 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र से ढके हैं। जिसका संरक्षण और संवर्धन करना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम धामी ने कहा वर्षा जल के संरक्षण के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं. राज्य में विकास की योजनाएं और औद्योगिक गतिविधियों का साथ-साथ प्रसार हो रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999