रुड़की पहुंचे सीएम धामी, सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ में हुए शामिल

खबर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रुड़की पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी जीवनदीप आश्रम में आयोजित सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए। सीएम धामी ने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद से भी मुलाकात की।


आपको बता दें कि रूडकी के जीवनदीप आश्रम में 17 मार्च तक महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई राजनेताओं सहित तमाम धर्म गुरु शामिल होते आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी यज्ञ में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  मामूली विवाद में तमंचा और चाकू लहराने के मामले में पुलिस ने कई पर किया मुकदमा दर्ज

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करवाई। रुड़की पहुंचे सीएम धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आश्रम पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया

Advertisement