उत्तराखंड में अगले दो दिन शीतलहर करेगी परेशान, इन जिलों में पाला पड़ने का अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

mausam update

प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाला पड़ने के कारण कई क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अगले दो दिन शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड में अगले दो दिन शीतलहर करेगी परेशान

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिन शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और बृहस्पतिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी एमबी मैदान में आयोजित दस दिवसीय सरस आजीविका मेले के समापन दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया

13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क

शीतलहर के चलते 11 और 12 दिसबंर को प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुमाऊं में बारिश और बर्फबारी हुई। जिसके चलते बीते 24 घंटे में पंतनगर व उसके आसपास के साथ ही नैनीताल का मुक्तेश्वर क्षेत्र शीतलहर की चपेट में रहा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 11वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला 10वीं का परिणाम घोषित होने से पहले, जानिए इस निर्णय के पीछे वजह

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हाेगी। शीतलहर के चलते अगले दो दिन पर्वतीय क्षेत्र में पाले को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Lionel Messi India Tour: मुंबई के लिए रवाना हुए मेसी, सेलेब्स के साथ खेलेंगे मैच, विराट कोहली भी करेंगे मुलाकात
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999