हल्द्वानी .
जनता मिलन मंे शिकायत आई थी कि रामपुर रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री संचालित हो होने पर आयुक्त द्वारा सायं स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि अवैध रूप से पेंट फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उन्होंने पाया कि पुराने पेंट को एक्सपारी डेट के माल को नये पैकिंग कर बेचा रहा था, जो मेटेरियल इस्तेमाल हो रहा था वह बहुत
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240127-WA0028.jpg)
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240127-WA0025.jpg)
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240127-WA0026.jpg)
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240127-WA0027.jpg)
ज्वलनशील था साथ ही एसिड का स्टोरेज भी मिला। फायर डिपाटमेंट से एनओसी नही ली गई साथ ही जीएसटी के बिलों में भी छेडछाड की गई थी। तथा पंजीकरण भी मौके पर फैक्ट्री के स्वामी द्वारा नही दिखाया गया।