अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

खबर शेयर करें -

अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक अंकिता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अंकिता के माता-पिता न्याय के लिए आज भी गुहार लगा रहे हैं। अंकिता भंडारी की पहली पुण्यतिथि पर ऋषिकेश में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।


अंकिता भंडारी हत्याकांड को याद कर आज भी उत्तराखंड के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आज भी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां शिष्य गुरु के पवित्र रिश्ते को शर्मनाक करने वाला मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज

अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल हो गया है लेकिन अंकिता को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। अंकिता की पहली पुण्यतिथि पर ऋषिकेश में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।

कांग्रेस ने की वीआईपी नाम के खुलासे की मांग
कांग्रेस ने ऋषिकेश में कैंडल मार्च निकालकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग के साथ ही कई राज जो राज ही रह गए हैं उनसे पर्दा उठाने की मांग की है। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाने और वीआईपी नाम के खुलासे की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  सरकार वादे से मुकरी तो होगा फिर आंदोलन -किसान नेता

पंचायत भवन खैरी खुर्द में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
ब्लाक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर में अंकिता भंडारी को पंचायत भवन खैरी खुर्द के बारात घर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शांति पाठ किया गया।

बता दें कि 18 सितंबर को अंकिता आखरी बार वनंतरा रिजॉर्ट में देखा गया था। जिसके बाद वो लापता हो गई थी और उसकी लाश को चीला नहर से बरामद किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज कथित रैगिंग मामले में डीआईजी ,कुमाऊं कमिश्नर को दिए जांच के आदेश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999