किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब के विधायक खैरा की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने फूका आप सरकार का पुतला

खबर शेयर करें -

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब से विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी नेता जितेंद्र संधू के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता दीनदयाल चौक पर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवत मान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने खैरा को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम मे मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुई, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू ने कहा के पंजाब सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और कांग्रेस के नेताओं का दमन कर रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ में पैर फिसलकर खाई में गिरे तीन किशोर , जुड़वा भाइयों की मौत

कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बब्लू ने खैरा की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए तत्काल रिहा किए जाने की मांग की। इसके अलावा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष एन यू खान ने कहा के आप सरकार कांग्रेस पदाधिकारियो के खिलाफ़ जिस प्रकार दमनातामक कार्रवाई कर काग्रेस के पदाधिकारियो को परेशान करने का प्रयास कर रही है, परन्तु कांग्रेस के लोग इस प्रकार की कार्रवाई से दबने वालीं नही, कहना था के पार्टी पदाधिकारी आम जनता की मांग को लेकर लड़ाई लड़ते रहेंगे, लड़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  कोविड राहत पैकेज से 5.40 लाख लाभार्थियों को मिलीे 136 करोड़ की मदद

उन्होंने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा के पंजाब सरकार को तानाशाही रवैया बंद कर तत्काल रिहा करना चाहिए। इस मौके पर सरन पुरेवाल, अंग्रेज सिंह, संतोख सिंह, अमरीक सिंह रंधावा, अमरीक सिंह सिद्धू, जावेद मलिक, मोहम्मद ताहिर मलिक, सुरजीत सिंह, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद तारिक, पवन कुमार, लखविंदर सिंह विर्क, फैजान मिक्की, जुगराज सिंह, गुरदेव सिंह विर्क आदि थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999