रुद्रपुर में पारले चौक के पास सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। रिंग रोड स्थित पारले चौक, काशीपुर रोड पर सोमवार देर शाम सड़क किनारे दंपती के शव मिलने से खलबली मच गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


मृतकों की पहचान धर्मपुर निवासी संतोष यादव (48) और उनकी पत्नी सुनीता यादव (40) के रूप में हुई है। संतोष यादव सिडकुल स्थित नेस्ले कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में तैनात थे। दंपती के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम दोनों पति-पत्नी दानपुर से धर्मपुर की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग


आखिरी बार टहलते हुए दिखे थे पति पत्नी, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर की आशंका, शव मोर्चरी में रखवाए

शवों को मोर्चरी रखवा दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है – अजय गणपति, एसएसपी

यह भी पढ़ें -  प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास बना अस्थाई पुल बहा, वाहनों की आवाजाही बंद

रिंग रोड स्थित पारले चौक, काशीपुर रोड के पास टहलते हुए देखा गया था। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे एक ग्रामीण ने दोनों को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा। दोनों के सिर में गंभीर चोटें थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से दंपती की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उनकी शिनाख्त संतोष यादव और सुनीता यादव के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में यहां चलती कार में लगी आग, बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999