देहरादून : कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस

खबर शेयर करें -

देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर आज पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस आज
कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया।इस मौके पर महानगर कांग्रेस के साथ साथ कांग्रेस सेवा दल ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समापन किया।

यह भी पढ़ें -  जनता दरबार में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं, दिए निर्देश

देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हमारे देश की आजादी में कांग्रेस का एक बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आज देश को तोड़ने का जो काम किया जा रहा है उनके खिलाफ हमें एक होने की जरूरत है। महानगर अध्यक्ष ने कहा की मोहब्बत के साथ ही हमें आगे बढ़ना है और लोगों को जोड़ना है। इसी मंशा के साथ आज हम कांग्रेस कार्यकर्ता या जुटे हैं और स्थापना दिवस मना रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999