दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर गाड़ियों पर लगेगा ब्रेक, एनएचएआई यहां इतने दिनों तक कराएंगे मरम्मत का कार्य

खबर शेयर करें -

आगरा: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड की टीम बुधवार से भगवान टाकीज फ्लाईओवर की एक लेन को बंद करने जा रही है। वॉटरवर्क्स से सिकंदरा की लेन रात दस बजे बंद होगी। दिन में लेन में कोई भी कार्य नहीं होगा। 17 जून तक मरम्मत का कार्य होगा।

18 जून से टीम सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन पर काम करेगी। यह कार्य 30 जून तक चलेगा। वहीं आइएसबीटी फ्लाईओवर की एक लेन पर मरम्मत का कार्य दो दिन के लिए टाल दिया गया है। अब यह कार्य गुरुवार दोपहर 12 बजे से चालू होगा। सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन 12 दिनों के लिए बंद होगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना आगामी 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के मध्य होगी

नेशनल हाईवे-19 स्थित भगवान टाकीज फ्लाईओवर शहर का पहला फ्लाईओवर है। इस फ्लाईओवर की रेलिंग पर लोहे के पाइप लगने हैं। सुरक्षा के नजरिए से यह कार्य होना जरूरी है।
आज रात में बंद होगी
एनएचएआइ मथुरा खंड के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात दस बजे वाटरवर्क्स से सिकंदरा लेन को बंद किया जाएगा। कार्य सुबह पांच बजे तक होगा फिर लेन को चालू कर दिया जाएगा। 17 जून तक रात दस से सुबह पांच बजे तक लेन को बंद रखा जाएगा। वहीं मंगलवार को एनएचएआइ टीम ने आइएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। ठेकेदार हरियाणा में कार्य कर रहा है। इसके चलते दो दिन के लिए एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य चालू नहीं होगा। यह कार्य गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें -  नीट परीक्षा में अक्षत ने लहराया परचम ,ऑल इंडिया स्तर पर पहले स्थान प्राप्त कर हल्द्वानी क्षेत्र का नाम किया रोशन


18 जून तक यह लेन बंद रहेगी। सर्विस रोड की 200 मीटर की रेलिंग को हटाया जाएगा। इससे हाईवे का यातायात सर्विस रोड से होकर आसानी से गुजर सकेगा। एक्सपेंशन ज्वाइंट का कार्य पूरा होने के बाद रेलिंग की मरम्मत कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999