हल्द्वानी में पढ़ रही दिल्ली की छात्रा ने मां को फोन करके कहा- तबीयत ठीक नहीं, थोड़ी देर बाद उठाया आत्मघाती कदम

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: दिल्ली की रहने वाली एक छात्रा ने हल्द्वानी में पीजी गेस्ट हाउस में आत्मघाती कदम उठा लिया. ऐसा करने से पहले छात्रा ने दिल्ली में रह रही मां को फोन किया था. साथियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. काठगोदाम पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

काठगोदाम पुलिस के मुताबिक अशोकनगर ज्योतिनगर दिल्ली निवासी 22 वर्षीय छात्रा टेढ़ी पुलिया काठगोदाम स्थित प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाई करती थी. छात्रा उसी क्षेत्र में पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहती थी. पुलिस के मुताबिक छात्रा ने दिल्ली में अपनी मां के पास फोन किया और कहा उसकी तबीयत ठीक नहीं है. वह आज कॉलेज नहीं जाएगी. उसी दोपहर मां ने तबीयत के बारे में पता करने के लिए बेटी को दोबारा फोन किया, लेकिन कई कॉल के बाद भी फोन नहीं उठा.

यह भी पढ़ें -  वायरल हो रहे ऑडियो वीडियो का सच जनता के सामने लाए सरकार- करन महारा

जिसके बाद उन्होंने पीजी के मालिक को फोन किया तो उनका भी फोन नहीं उठा. कुछ देर बाद पीजी मालिक की पत्नी पता करने गई तो छात्रा का कमरा अंदर से बंद था. यह देख वह वापस लौट गईं. जब पीजी में रहने वाली अन्य छात्राएं मौके पर पहुंचीं तो तब भी कमरा अंदर से बंद था. उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दरवाजा तोड़ दिया. अंदर छात्रा का शव मिला.

यह भी पढ़ें -  तीन सप्ताह में समाधान न हुआ तो आवारा गोवंश को हांककर तहसील में बांधने को विवश होंगे ग्रामीण

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. छात्रा ने ऐसा क्यों किया होगा पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस अन्य छात्राओं और परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999