Dhami Government Two Years : आज पूरे हो जाएंगे धामी सरकार के कार्यकाल को दो साल, सीएम ने गिनाई उपलब्धियां

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में धामी सरकार के कार्यकाल को 23 मार्च को दो साल पूरे हो जाएंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान सीएम धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी मौजूद रहे।


महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि ये प्रेस वार्ता शनिवार को होनी थी। लेकिन शनिवार को हरिद्वार प्रत्याशी नामांकन करेंगे। जिसके चलते कल हरिद्वार में जनसभा का आयोजन किया जाना है। जिसके चलते आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Zakir Hussain Death: जाकिर हुसैन का कब और कहां किया जाएगा सुपुर्द-ए खाक़? यहां दफन करने की जताई थी ख्वाहिश

सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां
सीएम धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्थापना के बाद दो साल के कार्यकाल के दौरान बड़ी चुनौती (जोशीमठ में भू-धंसाव और सिलक्यारा टनल का जिक्र) भी आई । लेकिन हमारी सरकार ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए उन्हें पूरा किया है। सीएम धामी ने कहा कि हमने दो साल के कार्यकाल में कई कठोर कानून बनाए हैं। इसके साथ ही जनता से किए वादे को पूरा किया है।

यह भी पढ़ें -  साँप के काटने से महिला की मौत

जल्द होगा उत्तराखंड में UCC लागू : C M
सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़े। इसके साथ ही बिल को विधानसभा से पास कराया। जिस पर राष्ट्रपति ने भी मुहर लगा दी है। सीएम धामी ने कहा कि UCC कोण लेकर जल्द पूरी प्रक्रिया होने के बाद प्रदेश में लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा हमारी सरकार ने कठोर नकल विरोधी कानून और सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है।

इन उपलब्धियों का भी किया बखान
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में सख्त दंगा विरोधी कानून भी बनाया गया। जिससे सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों से ही नुकसान की गई संपत्ति की वसूली की जाएगी। इसके साथ ही हमारी सरकार ने महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का वादा भी पूरा किया है। सीएम ने कहा गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जो शिकायतें मिलती है। उनपर सख्त कार्रवाई की गई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999