ढंढेरा फायरिंग कांड: प्रेम प्रसंग बना अमन की हत्या की वजह!, जांच जारी

खबर शेयर करें -

aman-shot-dead-in-roorkee-haridwar
 मृतक अमन

रुड़की क्षेत्र के ढंढेरा में बीती देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रथमदृष्टया मृतक की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रेम प्रसंग बताई जा रही मौत की वजह

मामले को लेकर एसपी देहात ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन गोली लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है। एसपी देहात के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें -  पिकअप और कार की आमने सामने जोरदार टक्कर,हादसे में एक की मौत, तीन घायल

अमन की रैकी की बात आई सामने: SP

पुलिस जांच में मृतक अमन के एक युवती के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। इसी को लेकर दूसरे पक्ष का युवक अमन से खुन्नस रखता था और उस पर लगातार नजर रख रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध युवक पिछले दो-तीन दिनों से अमन की रैकी कर रहा था। उसके पास हथियार होने की पुष्टि भी हुई है।

यह भी पढ़ें -  IPS दीपम सेठ ने संभाला DGP का चार्ज, उत्तराखंड को मिला 13वां पुलिस महानिदेशक,देखे वीडियो

4 लोगों की भूमिका आई सामने

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। एसपी देहात ने बताया कि घटना के समय अमन के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था जो फायरिंग में घायल हुआ है। घायल युवक फिलहाल खतरे से बाहर है और उससे भी घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में चार लोगों की भूमिका प्रकाश में आई है।

यह भी पढ़ें -  टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना वर्ल्ड चैंपियन… पढ़ें विस्तृत खबर…

आरोपियों की धरपकड़ तेज

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे फायरिंग कांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999