48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर की करोड़ से अधिक की ठगी

खबर शेयर करें -

48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर की करोड़ से अधिक की ठगी

एसटीएफ की टीम ने तीन करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ग्रेटर मुम्बई पुलिस ऑफिसर और सीबीआई अधिकारी बन कर पीड़ित को लगभग 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी कर ली.

CBI अधिकारी बनकर की करोड़ से अधिक की ठगी

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुर रोड निवासी एक युवक ने तहरीर में बताया कि 20 मई को उसके मोबाइल पर Fedex कोरियर से एक कॉल आई थी. जिसमें कहा गया कि उसका पार्सल मुम्बई एयरपोर्ट पर नारकोटिक्स विभाग ने पकड़ लिया है. कॉल करने वालों ने युवक को डराते हुए कहा कि उसके नाम से ड्रग्स और फर्जी पासपोर्ट पाए गए हैं. उसके खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- कशिश हत्याकांड मामला: हल्द्वानी की सड़क पर उतरे लोग, आरोपी के खिलाफ की फांसी की मांग

बहराइच से गिरफ्तार हुआ आरोपी

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की टीम ने मामले की जांच शुरू की. साइबर क्राइम की टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की जानकारी के लिए सम्बंधित बैंकों, सर्विस प्रदाता कंपनी से पत्राचार कर डेटा साक्ष्य एकत्रित कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी चिन्हित कर आरोपी की तलाश के लिए दबिश देना शुरू की. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.

यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टीसी ने 56.25 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढकर 256 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

उक्त बैंक अकाउंट से हुई है करोड़ों की संदिग्ध लेनदेन

पुलिस ने आरोपी मनोज (27) को निवासी बहराइच से गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि धोखाधडी में इस्तेमाल किये जा रहे बैंक अकाउंट के खिलाफ देशभर में अभी तक 76 शिकायत दर्ज है. अकाउंट में छह करोड़ से अधिक की धनराशि का संदिग्ध लेनदेन होना पाया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999