अभियंता से मारपीट पर भड़का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेयजल आपूर्ति ठप करने की चेतावनी

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-engineers-union-condemns-assault-on-assistant-engineer-and-threats

उत्तराखंड जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता रोबिन सैनी के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करते हुए पेयजल आपूर्ति बाधित करने की चेतावनी दी है। 

मारपीट पर भड़का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा गया। जिसमें बताया गया कि 29 जुलाई 2026 की रात एमडीडीए डालनवाला परिसर में एक व्यक्ति हाईटेंशन टैंक पर चढ़ गया था। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद रोबिन त्यागी उर्फ मॉन्टी त्यागी और अन्य लोगों ने परिसर में पहुंचकर वहां रहने वाले चार परिवारों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- यहाँ ओवर स्पीड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाना व अभद्रता करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सीज कर की ये कार्यवाही

एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

इस संबंध में 30 जुलाई को रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज भी कराई। लेकिन संघ का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिसर में रहने वाले परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री दस वंदे भारत ट्रेनों का करेंगे शुभारंभ. उत्तराखंड को भी मिली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन. चार वंदे भारत ट्रेन को मिला विस्तार।।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेयजल आपूर्ति ठप करने की चेतावनी

संघ ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं। यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रदेशभर के इंजीनियर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  फर्जी आदेश से फैली भ्रम की स्थिति, नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का वायरल पत्र निकला FAKE

तत्काल कार्रवाई की मांग

संघ ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने और एमडीडीए परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999