दूल्हा सुहागरात पर करता रहा इंतजार दुल्हन ने कर दिया कांड

खबर शेयर करें -

शादी के बाद हनीमून का सपना देख रहे दूल्हे को बड़ा सदमा लगा है। सुहागरात के दिन दुल्हन कैश और जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गई। इधर जब दुल्हन के भागने की खबर दूल्हें के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। अब पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर खुद के साथ न्याय की मांग कर रहा है।

मामला उत्तरप्रदेश के जालौन से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।जालौन कस्बे के एक गांव का है। दूल्हे की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि वो काफी समय से अपने बेटे के लिए दुल्हन खोज रही थी। इस बीच उसका संपर्क एक बिचौलियों से हुआ। बिचौलियों ने रिश्ता दिलाने के एवज में 70 हजार की मांग की। पैसे लेकर युवक की शादी गोरखपुर निवासी पूजा नाम की लड़की से तय करवाई गई।

यह भी पढ़ें -  अवैध रिश्तो की खौफनाक कहानी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या पढ़ें पूरी खबर


दूल्हे पक्ष के लोग लड़की से दूल्हे की शादी करवा दी। बड़ी धूमधाम से ये शादी हुई और सुहागरात के दिन दूल्हा अपने कमरे में दुल्हन का इंतेजार कर रहा था। इस बीच उसे पता चला कि दुल्हन घर से गायब है। ये बात जैसे ही परिजनों को पता चली तो हड़कंप मच गया और नई-नवेली दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई। परिजनों को पता चला कि दुल्हन के लिए जो गहने लिए तो वो भी घर मे नहीं है। साथ ही कैश भी गायब है।

यह भी पढ़ें -  गर्लफ्रेंड संग बाजार में इश्क फरमा रहे दरोगा जी को बीबी ने पकड़ा, फिर....

पूजन आदि की रस्मों के बाद बेटा कमरे में दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दुल्हन शादी में चढ़ाए गए मंगलसूत्र, बिछिया, तोड़िया, पायल व पांच हजार रुपये नकद लेकर भाग निकली।
रात में जब काफी देर तक दुल्हन बेटे के कमरे में नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला ने बिचौलिये को पकड़कर पुलिस से जेवर व नकदी दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999