Dussehra 2024 : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दशहरे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

cm dhami

देशभर में आज दशहरे का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरे के पावन पर्व पर सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सभी स्वयंसेवकों को सीएम धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम धामी ने कहा कि ये पर्व जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश देता है। आइए हम सभी सत्य और न्याय के पथ पर चलते हुए मानवता के कल्याण की भावना से प्रेरित होकर आगे बढ़ते रहें।

यह भी पढ़ें -  वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे सीएम धामी,की पूजा अर्चना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम ने कहा है कि स्वयंसेवियों द्वारा देश की सेवा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की दिशा में किए जा रहे कार्य प्रेरणास्रोत हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999