SIR पर निर्वाचन आयोग सख्त, 4 जिलों में मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट

खबर शेयर करें -

chief-electoral-officer-held-meeting-with-district-magistrates-and-reviewed-sir

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दोनों मंडलायुक्तों को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए हैं।

4 जिलों में मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आदेश जारी किए हैं कि कुमाऊं कमिश्नर अगले 15 दिनों तक नैनीताल और उधम सिंह नगर में, और गढ़वाल कमिश्नर देहरादून और हरिद्वार में कैंप करें। इस दौरान, दोनों कमिश्नर आयोग के तय मानकों के अनुसार फील्ड विज़िट करेंगे और खास तौर पर उन पोलिंग बूथों की जांच करेंगे जहां नाम जुड़वाने (फॉर्म 6) और नाम हटवाने (फॉर्म 7) के लिए सबसे ज़्यादा आवेदन मिले हैं। इसके अलावा, ज़िला मजिस्ट्रेट ‘सुपर-चेकिंग’ के लिए रैंडम फील्ड विज़िट करेंगे।

यह भी पढ़ें -  बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार संगठन की समस्याएं सुनने कोई  तैयार नहीं

फॉर्म-6 और 7 के आवेदनों की क्रॉस वेरिफिकेशन के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिन बूथों पर फॉर्म 6 के लिए आवेदन 4 प्रतिशत से ज़्यादा और फॉर्म 7 के लिए आवेदन 2 प्रतिशत से ज़्यादा हैं, वहां इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (EROs) को फॉर्म की क्रॉस-वेरिफिकेशन करनी होगी। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 और फार्म 8 के तहत प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि दावे आपत्तियों का निस्तारण तय समय सीमा के अंदर किया जाए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999