18 अगस्त को देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather

Uttarakhand today weather update: उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

18 अगस्त को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather)

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को राजधानी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ हाईवे: पीपलकोटी के पास हादसा, गुजरात के यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, मची चीख पुकार

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की माने तो 19 अगस्त को बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश होगी। वहीं 20 अगस्त को बागेश्वर और देहरादून जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 21 और 22 अगस्त को राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का क्रम जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  *अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास — पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन*
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999