भारी बारिश का कहर: स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ा, ट्रैकिंग के लिए गए 6 छात्र जंगल में फंसे

खबर शेयर करें -

 

ट्रैकिंग के लिए गए UPES के 6 छात्र जंगल में फंसे

उत्तराखंड में इन दिनों मानसून कहर बरपा रहा है। देहरादून में भी लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीती देर रात UPES विश्वविद्यालय के 6 छात्र ट्रैकिंग के लिए स्वारना नदी गए हुए थे। बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिस वजह से वो जंगल में ही फंस गए। 

यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी

यह भी पढ़ें -  देहरादून- राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर: जल्द कराएं ये काम, नहीं तो नवंबर से बंद हो जाएगा राशन

जंगल में ही फंसे UPES के 6 छात्र

बता दें17 अगस्त को UPES विश्वविद्यालय के 6 छात्र ट्रैकिंग के लिए स्वारना नदी के थान गांव क्षेत्र में गए थे। ट्रैकिंग के बाद वापस आते समय अचानक हुई तेज बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे छात्र जंगल में ही फंस गए।

SDRF ने किया छात्रों को सकुशल रेस्क्यू

सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र और बढ़े हुए जलस्तर के कारण टीम ने लगभग 6 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर सभी 6 छात्रों को सकुशल रेस्क्यू किया और उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्थित यूपी के नियंत्रण वाली परिसंपत्तियों को पाने के लिए प्रदेश सरकार नए सिरे से करेगी दावा

SDRF ने की आमजनता से ये अपील

रेस्क्यू किए गए सभी छात्र UPES के हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। मामले को लेकर SDRF कमांडर अर्पण यदुवंशी ने सभी पर्यटकों और छात्रों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही ट्रैकिंग पर निकलें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999