उत्तराखंड में एस्मा लागू, सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर पूरी तरह रोक

खबर शेयर करें -

Dehradun-esma-for-next-6-months-

उत्तराखंड में एस्मा लागू हो गया है। अगले 6 महीनों के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दिया गया है। इसके लिए बाकायदा कार्मिक विभाग से आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद प्रदेश में अगले 6 महीनो के लिए एस्मा लागू हो गया है। इस दौरान प्रदेश में राज्य कर्मचारी अपनी किसी भी मांग को लेकर हड़ताल नहीं कर पाएंगे। 

Maps

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : यहां भालू ने महिला पर किया हमला

उत्तराखंड में एस्मा लागू

दरअसल प्रदेश  सरकार ने राज्य में आवश्यक सेवाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एस्मा लागू किया गया है। अगले छह महीने तक सरकारी कर्मचारी की हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

छह महीनों तक सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक

यह भी पढ़ें -  इंस्टाग्राम पर युवती के इश्क में डूबी शिक्षिका, फिर हरियाणा से युवती पहुंची लोहाघाट…

बताते चलें कि प्रदेश में इस समय कई कर्मचारी संगठन आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। अलग-अलग मांगों को लेकर हड़ताल के चलते आवश्यक सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका है। जिसका असर आम लोगों पर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए सरकार ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: मल्लीताल बाजार में चीन बाबा मंदिर के पास मकान में भीषण आग, पूरा घर जलकर खाक,

ऐसे में प्रशासन ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, (उत्तराखंड राज्य में यथावत प्रवृत्त) के तहत अधिसूचना जारी की। नोटिस जारी होने की तिथि से लेकर छह महीने तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999