शादी के लिए तैयार नहीं थे प्रेमी युगल के परिवार वाले, चुन लिया मौत का बंधन

खबर शेयर करें -

मुजफ्फरनगर : प्रेमी युगल ने घर से भागकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। वह दोनों शादी करना चाहते थे। लड़का कश्यप जाति से तो लड़की अनुसूचित वर्ग से थी। दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत नहीं थे।हालांकि युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर भौराकलां थाने में दे दी थी। इससे पहले पुलिस दोनों को पकड़ पाती, उनके जहर खाने की सूचना मिल गई।

सीओ फुगाना रवि शंकर ने बताया, भौराकलां थाने के कस्बा सिसौली निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री निशा और भौराखुर्द निवासी निवासी विपिन कश्यप का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन स्वजन को राजी नहीं थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) तो क्या झूठी है गैंग रैप की कहानी, छेड़छाड़ का निकला मामला

गांव से निकलकर एक साथ पिया जहरीला पदार्थ
मंगलवार सुबह दोनों अपने-अपने गांव से भाग कर फुगाना थानाक्षेत्र के करौदा महाजन गांव पहुंचे। निशा के घर से जाने की जानकारी मिलते ही पिता प्रमोद ने भौराकलां थाने में विपिन के खिलाफ तहरीर दे दी। उसमें बताया कि विपिन ने निशा को फोन करके बुलाया था। दोपहर को दोनों ने कसौदा महाजन गांव के पास एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया।

यह भी पढ़ें -  रुड़की में हाई टेंशन लाइन काटने पहुंचा चोर, करंट की चपेट में झुलसा, साथी मौके से फरार

तब विपिन ने मां को फोन पर बताया कि निशा और उसने जहरीला पदार्थ पी लिया है। विपिन के स्वजन ने तुरंत यूपी-112 पर काल कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अचेत अवस्था में शामली में कैराना रोड स्थित मुकेश नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही निशा और विपिन के स्वजन शामली पहुंच गए।

बेटी के जाने की तहरीर
सीओ फुगाना ने बताया, निशा के घर से भागने के तुरंत बाद पिता ने विपिन के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर भौराकलां थाने में दे दी थी, लेकिन पुलिस के तलाश करने से पहले दोनों ने जहर खा लिया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं के अरमान हुए ठंडे, कॉलेज में उग्र प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोक, पढ़े खबर

सीओ ने बताया, दोनों का पोस्टमार्टम शामली जिले में कराया जा रहा है। अगर निशा के पिता कार्रवाई के लिए तहरीर देते हैं तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भौराकलां थाना प्रभारी दिनेश चिकारा ने बताया, दोनों ने कौन से जहरीले पदार्थ का सेवन किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि होगी। उधर, दोनों की मौत के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999