जनसेवा हो प्राथमिकता, DM प्रतीक जैन ने पदभार संभालते ही अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग dm

रुद्रप्रयाग के नवनियुक्त DM प्रतीक जैन ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय अधिकारियों का परिचय लेकर उनके विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान डीएम ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल एवं यात्रियों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए.

DM ने की त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

डीएम प्रतीक जैन ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. डीएम ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की समयपूर्व उपलब्धता पर बल दिया. इसके अलावा आपदा प्रबंधन के मद्देनजर डीएम ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए. डीएम जैन ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता, त्वरित संचार व्यवस्था, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की सक्रियता और आपदा से पहले अभ्यास पर विशेष बल दिया.

यह भी पढ़ें -  दहेज में मिली कार बन गई काल परीक्षा देकर लौट रहे नवदंपति की कार पेड़ से टकराई, आग लगने के बाद दोनों जिंदा जले

DM ने ली विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की जानकारी

डीएम ने विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की जानकारी ली. साथ ही इस वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यों के संबंध में सभी विभागों से जानकारी ली. उन्होंने परियोजना प्रबंधक उरेडा को निर्देशित किया कि वह जिले के जिन सरकारी कार्यालय और भवनों में सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं उनकी विस्तृत रिपोर्ट आगामी 10 जुलाई तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इसके अलावा डीएम ने अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन खेल मैदान के निर्माण संबंधी जानकारियां भी संबंधी अधिकारियों से ली. डीएम ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वह आम जनमानस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निरंतर वार्ता कर आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें.

यह भी पढ़ें -  नदी में प्री-वेडिंग शूट कराना पड़ गया भारी, अचानक बढ़ा जलस्तर, गंगा में बहा कपल

जनता से जुड़ने के लिए निकालूंगा समय : DM

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वे अपने निर्धारित कार्यालय समय के अतिरिक्त भी जनता से जुड़ने के लिए समय निकालेंगे. साथ ही वह फील्ड विजिट, जन चौपाल, और ग्राम सभाओं में जाकर सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीधे लोगों से मिलकर उनकी वास्तविक समस्याओं से अवगत होंगे. डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं और कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बताने में हिचकिचाहट महसूस न करे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रामनगर के सेंट्रल GST कार्यालय में ताला, अधिकारी नदारद — करदाताओं ने की वित्त मंत्रालय से सख्त कार्रवाई की मांग
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999