अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम धामी ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित

खबर शेयर करें -

medal winners honored on International Olympic Day

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. यह आयोजन सोमवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में किया गया था.

खेल लिगसी प्लान के तहत प्रदेश को मिलेगी 23 नई एकेडमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में अब अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही है. जल्द ही खेल लिगसी प्लान के तहत प्रदेश को 23 नई एकेडमी मिलने वाली है. सीएम ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के समय में आयोजित हुए दोनों ओलंपिक खेलों में भारत के प्रतिभागी खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ी है.

यह भी पढ़ें -  पुलिस की बाइकर्स और मनचलों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 16 बाइक-स्कूटी सीज

मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण, पदक जीतने पर आउट ऑफ टर्न जॉब और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के जरिए खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने का काम किया है. रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि को खेल भूमि बनाने का सपना तब साकार हो सकता है जब हम ऐसी खेल संस्कृति विकसित करें कि यहां हर घर से एक खिलाड़ी पैदा हो.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- योगा ट्रेनर ज्योति मेर की मौत मामले में पोस्टमार्टम में हुआ चौकाने वाला खुलासा

सीएम ने सभी प्रतिभागियों को दिलाई ओलंपिक दिवस की शपथ

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश 2036 का ओलंपिक आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. इस मौके पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि इस ओलंपिक में उत्तराखंड से ज्यादा से ज्यादा एथलीट शामिल हो सके और इसी हिसाब से अभी से तैयारी शुरू करनी होगी. मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को ओलंपिक दिवस की शपथ दिलाई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को बड़ी राहत, CJM कोर्ट से दोनों मामलों में मिली जमानत,देखे वीडियो
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999