इफको के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के किसान लेंगे आधुनिक खेती का प्रशिक्षण!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।
उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से चयनित किसान 09 से 12 जून 2026 तक प्रयागराज स्थित मोतीलाल फार्मर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, कोर्डेट (फूलपुर) में आयोजित विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण का विषय “आईएफएफसीओ सागरिका, नैनो उर्वरक एवं जैव उर्वरकों की सतत एवं जैविक फसल उत्पादन में भूमिका” रखा गया है।
आईएफएफसीओ द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों तथा टिकाऊ खेती की उन्नत पद्धतियों की जानकारी प्रदान करना है, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।
जनपद नैनीताल से ईश्वरी दत्त भट्ट भगवानपुर मोटाहल्दू, धर्मानंद खोलिया परमा, हल्दूचौड़, प्रमोद चंद्र बमेटा हरिपुर भानदेव हल्दूचौड़ तथा दया कृष्ण खोलिया परमा, हल्दूचौड़ इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे। इनके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों से भी किसान इस कार्यक्रम में शामिल होकर आधुनिक एवं जैविक खेती से जुड़ी नवीन जानकारियां प्राप्त करेंगे।
इफको उत्तराखंड के राज्य विपणन प्रबंधक सतीश कुमार के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ किसानों को नैनो उर्वरकों एवं जैव उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग, फसल उत्पादकता बढ़ाने के उपाय तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण से लौटने के बाद प्रतिभागी किसान अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य किसानों के साथ भी इस ज्ञान को साझा करेंगे, जिससे प्रदेश में आधुनिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999