गंगनहर में समाई तेज रफ्तार कार, दंपति समेत मासूम घायल

खबर शेयर करें -


हरिद्वार से हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार कार मंगलौर में हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी।

haridwar news
हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। हादसा होता देख राहगीरों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार दंपति और मासूम को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट की बैठक आज, UCC नियमावली को मिल सकती है मंजूरी


हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कार सवार तीनों लोग हरियाणा निवासी हैं। फ़िलहाल सभी की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999