रामनगर -मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में भीषण आग

खबर शेयर करें -

रामनगर।यहाँ स्थित टांडा क्षेत्र में बीती रात एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग में 8 मोटरसाइकिलें, ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए।सूचना के अनुसार, दुकान स्वामी मेहरबान रविवार शाम अपनी दुकान बंद कर ईद मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के स्वार अपने घर रवाना हो गए थे, और उसके बाद ही आग की यह घटना घटी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग रात के समय अचानक लगी। पास के एक घर से धुआं उठते देख एक व्यक्ति ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।दुकान स्वामी मेहरबान ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लगभग 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें इस घटना के कारणों की जांच कर रही हैं ताकि आग लगने की असली वजह का पता चल सके

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता- गौला के कटाव से सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समाई, घरों पर मंडराया खतरा; ग्रामीणों ने CM को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999