अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पांच घायल

खबर शेयर करें -
Horrific road accident in Durguk, Leh, bus fell into 200 meter deep ditch

मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बीती देर रात पर्यटकों की कार हाथीपांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुजफ्फरनगर से चार युवक घूमने के लिए मसूरी आए थे. तभी उनकी कार हाथीपांव रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवर समेत चारों युवकों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें -  रक्षाबन्धन त्यौहार के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान

पांच लोग घायल

हादसे में घायल पांचों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान शशांक, अमन, करण और आकाश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है हादसे में ड्राइवर साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -  वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत किस प्रकार बिंदुखत्ता राजस्व गांव की ओर बढ़ेगा……….. क्या कह रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी……….. पढ़ें इस प्रकार भरे जाएंगे दावे………… इस प्रकार मिलेगी स्वीकृति…
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999