लाल कुआं -सड़क हादसे में घायल वन आरक्षी की इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें -


लालकुआँ- दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल वन आरक्षी की गुड़गांव (हरियाणा) में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन बुधवार को शव लेकर लालकुआं उनके आवास पहुंचेंगे, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार लालकुआं शमशान घाट पर किया जाएगा। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज में वन आरक्षी के पद पर कार्यरत कैलाश भाकुनी (38) पुत्र नारायण सिंह भाकुनी कार रोड लालकुआं के डाॅली रेंज कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवास में रहते थे। 10 जुलाई की रात वह अपनी बाइक से ड्यूटी जा रहे थे।


इसी दौरान शांतिपुरी वन बैरियर के पास इनकी बाइक सड़क पर बैठे आवारा पशु से टकरा गई। जिसमें उनके शरीर और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें लालपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते पहले उन्हें राममूर्ति मेडिकल कालेज भोजीपुरा बरेली, फिर एम्स दिल्ली, उसके बाद गुड़गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  ICU में एडमिट थे क्रिकेटर Shreyas Iyer!, हुई Internal Bleeding, जानें अब कैसी है तबीयत?

गुड़गांव में उनके साथ मौजूद परिजन ने बताया कि कैलाश की मौत की जानकारी अभी तक उनकी पत्नी और बच्चों को नहीं दी गई है। डौली रेंज के डिप्टी रेंजर पंवार ने बताया कि कैलाश बाइक चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनते थे। लेकिन जिस दिन यह हादसा हुआ उस दिन वह हेल्मेट नहीं पहने थे। जिसके चलते उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और आज वह हमारे बीच नहीं हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:श्रीमद् देवी भागवत से पहले श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999