बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या किराएदार पर हत्या का शक पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ नगर के वड्डा चौकी क्षेत्र में इंग्लैंड में रहने वाले एनआरआई (नॉन रेसीडेंट इंडियन) की बुजुर्ग मां की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्ट्या गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस को दरवाजे का कुंडा टूटा मिला है। घटना के बाद से महिला के घर में किराये पर रह रहे दो नेपाली मूल के नागरिक फरार हैं, जिनपर हत्या का शक जताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर वड्डा निवासी, माधुवी देवी (65) पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र चिलकोटी लंबे समय से गाजियाबाद स्थित फ्लैट में रहती थीं। उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है, जबकि पति की एक साल पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। रमेश चिलकोटी पूर्व फौजी थे, जो सेवानिवृत्ति के बाद गाजियाबाद में बस गए थे। माधुवी दिवाली पर्व के दौरान अपने मकान की साफ-सफाई और रंग रोगन करवाने यहां आई थीं। रविवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय महिला जब उनके घर में कामकाज करने पहुंची तो उसे दरवाजे का कुंडा टूटा मिला। वह अंदर गई तो माधुवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। वड्डा चौकी पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर महिला का शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि उनके तीन मंजिला मकान से दो किरायेदार घटना के बाद से फरार हैं। उधर, एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के एसटीएच में दोहराने की कोशिश हुई विफल,किशोरी से जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने वाले इस युवक को दबोचा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999