Fuel Price Hike: 15 मई के बाद फिर लगेगा महंगाई का झटका! पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर होंगे महंगे

खबर शेयर करें -

दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भारत में भी जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 15 मई के बाद पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपये और घरेलू LPG सिलेंडर 40-50 रुपये तक महंगा हो सकता है।

नई दिल्ली: दुनिया भर में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम आसमान छू रहे हैं। इसका असर जल्द ही भारत में भी देखने को मिल सकता है। इंडिया टुडे टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 मई से पहले देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। अगर सरकार इस बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो पेट्रोल-डीजल के दाम 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भी 40 से 50 रुपये का इजाफा हो सकता है। खास बात यह है कि लगभग चार साल में यह पहली बार होगा जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी होगी। 2022 से रिटेल कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, देश की तेल कंपनियों (OMCs) को हर महीने करीब 30,000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। इसकी वजह रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच का बड़ा अंतर है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जिससे संकट और गहरा गया। दुनिया भर में तेल बाजार पर इतना बड़ा असर पड़ने के बावजूद, भारत ने अब तक रिटेल फ्यूल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

यह भी पढ़ें -  दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े

मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चल रही अस्थिरता के कारण ही कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), जहां से दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई होती है, युद्ध के कारण बाधित हो गया था। इससे पूरी दुनिया की एनर्जी सप्लाई को बड़ा झटका लगा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भाकपा माले नेता कामरेड राजा बहुगुणा की स्मृति में 14 दिसंबर को हल्द्वानी के नगर निगम सभागार में "स्मृति सभा" होगी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999