Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज शनिवार, 9 May को भी मौसम का मिजाज खराब रहने वाला है। अगले 24 घंटे राज्य के इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी के भी देखने को मिल सकते है। इसके आलावा 10 मई को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है। यानी अगल 48 घंटे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पूरे उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की माने तो कुछ दिनों से चल रहा बारिश का सिलसिला आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड में नौ मई के लिए इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-पुराने बस स्टेशन की जगह पर 336 करोड़ से बहुद्देश्यीय भवन बनेगा,पडे खबर

उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather News

नौ मई को उत्तराखंड के हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिले में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने के आसार है।

10 और 11 मई को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

तो वहीं 10 और 11 मई को पर्वतीय इलाकों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999