केदारघाटी में आपदा के लिए सरकार जिम्मेदार, कांग्रेस बोली- केदारनाथ से शिला ले जाने के कारण आई आपदा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा के बाद अभी राहत कार्य चल रहा है। लेकिन उत्तराखंड के नेता आपदा पर भी राजनीति कर रहे हैं। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी और कांग्रेस केदारनाथ में आई आपदा की वजह एक दूसरे को बता रहे हैं। कांग्रेस ने आपदा का जिम्मेदार सरकार को ठहराया है।


बीते बुधवार को उत्तराखंड के केदारनाथ क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। स्थिति ये है कि यहां 6 दिन से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस सहित सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है। लेकिन इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस पूरी आपदा का जिम्मेदार बीजेपी पर लगाया है।

यह भी पढ़ें -  Employment News: रेलवे में ग्रुप डी के 32 हजार पदों पर भर्ती, आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

केदारनाथ से शिला ले जाने के कारण आई आपदा
करन माहरा ने प्रदेश सरकार को केदारनाथ आपदा का जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही देश में जगह-जगह आ रही आपदा का सीधा जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता दिया। उन्होंने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण के लिए शिला ले जाने, केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का कानून तोड़ने और देवी की गुफा का नाम बदलने को केदारनाथ में आपदा का कारण बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि जिसने अपराध किया है सजा उसे ही मिलनी चाहिए गरीब जनता को नहीं।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने उत्तराखंड को कुछ नया नहीं दिया!, पूर्व सीएम बोले पुरानी योजनाओं का ही हुआ शिलान्यास

कांग्रेस ने केदारनाथ यात्रा का किया राजनीतिकरण
अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी पर इतने बड़े आरोप लगाए तो फिर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी के ओर से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा आयोजित केदारनाथ प्रतिष्ठा सम्मान पदयात्रा पर तो सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने भी कह दिया कि उनकी यात्रा को खुद भगवान केदारनाथ ने रोक दी क्योंकि उनकी नियत ही साफ नहीं थी। इसके साथ ही बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने केदारनाथ यात्रा का राजनीतिकरण किया है।

यह भी पढ़ें -  होली के दिन कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999