हल्द्वानी यहां जंगल में जानवर को बचाते समय हुआ सड़क हादसा एक की मौत एक घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी जाते समय चोरगलिया के जंगल में पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में खटीमा के एक युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अर्जुन यूएसए में क्रूज में नौकरी करता था। वह दो माह की छुट्टी पर 20 मई को घर आया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लोहियापुल निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट (26) पुत्र स्व.नैन सिंह अपने पड़ोसी यशपाल खोलिया के साथ मंगलवार रात किसी काम से कार से हल्द्वानी जा रहा था। इसी दौरान चोरगलिया के जंगल में अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  यहां 100 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, एक की मौत, छह ने कूद कर बचाई अपनी जान


हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 कर्मियों ने दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह को मृत घोषित कर दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999