हल्द्वानी- कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित बोले बड़े दिल वाला है अपना विधायक सुमित

खबर शेयर करें -


कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता ललित जोशी को प्रत्याशी घोषित कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। टिकट मिलने के बाद ललित जोशी ने सबसे पहले गोल्ज्यू देवता के मंदिर में आशीर्वाद लिया, जो उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश ने उनके ऊपर भरोसा कर बड़ा दिल दिखाया है।

विधायक सुमित हृदयेश ने इस अवसर पर कहा कि यह टिकट केवल ललित जोशी का नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस संगठन का है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की एकजुटता और मजबूत रणनीति के साथ ललित जोशी हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें -  हिंदू नववर्ष के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाटोद्धाटन का समय घोषित, यहां देखिए समय

ललित जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक दशक से नगर निगम भ्रष्टाचार की चपेट में है और अब समय आ गया है कि हल्द्वानी की जनता बदलाव लाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम को पारदर्शी और जनहितकारी बनाएंगे। इस मौके पर सैकड़ों समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए मजबूती का संकेत देते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, स्मैक और अवैध शराब के साथ तीन अलग- अलग मामलों में तस्कर गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999