हल्द्वानी – अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी , अवैध कब्जे ध्वस्त

खबर शेयर करें -

महानगर हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने महा अभियान फिर शुरू कर दिया है। अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है है। अभियान का प्रारंभ आज बनभूलपुरा क्षेत्र से किया गया।
हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट खुद जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया की निगरानी की। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, और अवैध कब्जे तुरंत ध्वस्त कर दिए गए। इस अभियान की अगुवाई नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने की, और महापौर गजराज बिष्ट ने पहली बार व्यक्तिगत रूप से इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने लाउडस्पीकर से स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी और उनसे अपील की कि वे खुद

Video link- https://youtu.be/BCTEG23DQVY?si=GgwkOW_ZfZF6RsQr

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

अतिक्रमण हटा लें, क्योंकि इससे न केवल सार्वजनिक समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं, बल्कि उनके बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

महापौर गजराज बिष्ट ने इस अभियान के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अतिक्रमण शहर की सुंदरता पर धब्बा है। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए कहा कि वे हल्द्वानी को एक सुरक्षित, संगठित और विकसित शहर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य मंत्री से मांग: सीएचसी मानकों के अधीन भीमताल सीएचसी को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से करें लैस
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999