हल्द्वानी- नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में कालाढूंगी रोड पर सफाई अभियान के दौरान फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। निगम की टीम ने रोड किनारे बनी अवैध सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया।


नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ पर किए गए अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  Kolkata Rape Case: मैं निर्दोष हूं, मेरा कोई भी टेस्ट करो ताकि सच्चाई सामने आए, आरोपी संजय रॉय का चौंकाने वाला बयान

नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में मिला-जुला असर देखा गया। जहां कुछ लोगों ने अभियान का समर्थन किया, वहीं कुछ दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने इसे लेकर असंतोष भी जाहिर किया। हालांकि, नगर निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए यह आवश्यक कदम है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गर्लफ्रेंड को टॉर्चर कर मारा, हत्या के बाद घंटों तक की शव के साथ दरिंदगी, फिर तंत्र-मंत्र कर…,जानें इनसाइड स्टोरी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999