हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले गौशाला बनेगी तो यहीं बनेगी, चाहे जो कर लो…, जमकर हुआ हंगामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर कब्जा किए गए सरकारी भूमि पर अस्थाई गौशाला खोलने पर जमकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट से स्थानीय महिलाएं भीड़ गई काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद दो टूक शब्दों में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले की गौशाला खुलेगी तो यहीं खुलेगी चाहे जो करना है कर लो…
बताते चलें कि एक दिन पूर्व नगर निगम व जिला प्रशासन ने नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया और वहां पर अस्थाई गौशाला खोलने की बात कही जिस पर वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से कहा कि जो चाहे जो मर्जी खोलो लेकिन गौशाला यहां मत खोलो, लेकिन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दो टूक शब्दों में कहा खुलेगी तो गौशाला ही खुलेगी चाहे कुछ भी कर लो। जिस पर नगर आयुक्त और महिलाओं के बीच काफी गर्मागर्म बहस हो गई। इस बीच प्रशासन ने लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के तेवर देख काफी देर तक जमकर हंगामा चलता रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कश्मीर में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर दो हिंदू टीचरों का किया कत्ल मुस्लिम अध्यापकों को अलग कर बरसाई गोलियां।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999