हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO

खबर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बेलबाबा के पास मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यूपी नंबर की अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के उत्तर उजाला निवासी 22 वर्षीय अरसलान अपने साथी के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था। दोनों मंगलवार को काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए हुए थे। देर शाम जब वे स्कूटी से हल्द्वानी की तरफ लौट रहे थे तभी बेलबाबा के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार पहुंची अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां, हरकी पैड़ी में किया विसर्जन- Dharmendra Asthi Visarjan in Haridwar

टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे,युवक की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अर्टिगा कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अरसलान को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का इलाज जारी है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर की अर्टिगा कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल पुलिस के कांस्टेबल के साले की मेहनत लाई रंग:- पिछले साल बना आईपीएस, इस साल की आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण..
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999