हल्द्वानी- स्मार्ट मीटर उड़ा रहे उपभोक्ताओं की नींद, 19 हजार आया 45 दिन का बिल

खबर शेयर करें -

स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिलों में भारी वृद्धि

उपभोक्ताओं ने एसडीओ का घेराव कर समाधान मांगा

विद्युत विभाग ने मीटर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया

कालाढूंगी। क्षेत्र में उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर मुश्किलों का कारण बनते नजर आ रहे हैं। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर करने के बाद परेशानी और बढ़ गई हैं।जहां एक ओर अधिकारियों का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिल संबधी सभी समस्याओं से निजात मिल जाएगी,लेकिन समस्याएं कम होने की वजह और बढ गई है।

उपभोक्ता बिल ज्यादा आने पर बिजली घर पहुंच कर एसडीओ का घेराव कर समाधान की मांग की है।उपभोक्ता परेशान होकर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। स्मार्ट मीटर की रीडिंग में खामियों की भरमार, बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को विजयपुर,गुलजापुर,पूरनपुर गांव दर्जनों ग्रामीण मीटर में बिल राशि बढने की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता का बिल स्मार्ट मीटर की फीडिंग के पेच में फंसा बिजली बिल। कई घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके बाद यह प्रीपेड में बदल दिए गए हैं। वह स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद खुद को कोस रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता की इस होनहार बेटी ने यह मुकाम हासिल कर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम किया रोशन………. लगा बधाइयों का तांता

हेमा मेहता ने बताया की उसके पति विकलांग है दो कमरों का मकान है 44 दिन का बिल 18937 रूपये का बिल आया है।

दीपक ने बताया की 45 दिन का बिल 1600 हजार आया है।

प्रेमा तिवारी ने बताया की मेहीनत मजदूरी कर परिवार का भर पोषण हाेता है एक महीने का बिल 8000 रूपये आया है।

यह भी पढ़ें -  क्राइमअजब-गजब। यहां मंत्री के निजी सचिव का नौकर भी धन्ना सेठ, मिले इतने करोड़ कि गिनने के लिये लगानी पड़ी 8 मशीनें

बलबीर लाल डंगवाल ने बताया कि दो महिने का बिल 1300 हजार आ गया है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि जो बिल सामान्य मीटर से गर्मियों में आता था। उतना बिल अभी आ रहा है। उनका कहना है कि बिजली का बिल माइनस होते ही उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इससे उन्हें कनेक्शन कटने का भी डर लगने लगता है।विघुत विभाग के एसडीओ को ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाते हुए कहा की हमारे कनेक्शन काट दो साहब वही पुराने लालटेन व लैंप की दिन अच्छे थे।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत -दो मासूम बच्चों का छिन गया मां का साया

उर्जा निगम के एसडीओ दीपक पाठक ने कहा पुराने मीटर की रीडिंग से समस्या हो सकती है, रीडिंग चेक की जायेगी। मीटर की एमआरआई जांच कर डाटा निकाला जायेगा। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार,अरविन्द मनराल,मोहित कुमटीया,निखिल सामंत व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999