UIT के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

खबर शेयर करें -

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को आयकर विभाग की टीम उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है।

.

जानकारी के मुताबिक बुधवार को आयकर विभाग की टीम छापेमारी के लिए उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है आयकर विभाग की टीम अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट नाम की बिल्डिंग के फ्लैट में पहुंची थी। आयकर टीम के अधिकारियों के साथ हरिद्वार पुलिस भी है।

यह भी पढ़ें -  रेल हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, रोड शो सहित सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

जानकारी के मुताबिक पास में ही चांसलर डॉ जितेंद्र जोशी का भी मकान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक टीम चांसलर के घर भी मौजूद है। अधिकारी मौके पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। हालांकि स्थानीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999