यहां फैक्ट्री मालिक पर लगा किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां बल्व बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाली किशोरी के साथ फैक्ट्री मालिक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। काशीपुर में बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री मालिक पर किशोरी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है सीओ के निर्देश पर आईटीआई थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी फैक्ट्री स्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  15 दिन में देना होगा बिजली कनेक्शन, वरना यूपीसीएल देगा रोजाना पांच रुपये प्रति हजार हर्जाना

प्राप्त समाचार के मुताबिक बाजपुर रोड स्थित औद्योगिक संस्थान में आलोक अग्रवाल की जगन फैक्ट्री है। इसमें बल्व बनाने का काम होता है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि इस फैक्ट्री में कई किशोरियां भी काम करतीं हैं। एक किशोरी ने सोमवार को आईटीआई थाने में तहरीर देकर फैक्ट्री स्वामी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने स्वयं जांच की तो सेटिंग में आ रही है प्रथम दृदृष्टया आरोप सही पाया गया। पीड़िता ने बताया कि आलोक पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस ने फैक्ट्री में काम करने वाली अन्य महिलाओं से भी जानकारी जुटाई। सीओ वर्मा ने बताया कि आईटीआई थाने में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कर आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हायर सेंटर फॉर


बताया जा रहा है कि बाजपुर रोड पर एक आवासीय कॉलोनी में रहने वाले आलोक अग्रवाल की बल्व फैक्ट्री में अधिकतर महिला कर्मचारी हैं। इनमें किशोरियां भी शामिल हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि रात आठ बजे से सुबह आठ बजे वाली रात की पाली में भी महिलाएं ही काम करतीं हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999