यहां पिकअप से भिड़ी एंबुलेंस, एंबुलेंस चालक की मौत

खबर शेयर करें -

खटीमा। प्रतापपुर मोड़ मच्छीझाला के पास एक एंबुलेंस अचानक सामने आए पशु से टकराने के बाद सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई। अनियंत्रित एंबुलेंस के पलटने से चालक की मौत हो गई।

पीलीभीत कल्याणपुर निवासी दीपक (35) पुत्र रोशन लाल यहां राजीव नगर खटीमा में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रहते थे। गत सुबह करीब पांच बजे रुद्रपुर के किसी निजी अस्पताल में मरीज को भर्ती कराकर लौट रहा था। प्रतापपुर मोड़ के पास अचानक एंबुलेंस के आगे एक पशु आ गया। अनियंत्रित होकर एंबुलेंस पिकअप से टकरा गई। एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने से आ रही मुर्गी से भरे पिकअप से टकराकर दूर तक घिसटते हुए चली गई।

यह भी पढ़ें -  पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ दबोचा गया युवक

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने अफरातफरी के बीच घायल एंबुलेंस चालक को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सेवानिवृत सैन्य कर्मी रोशनलाल ने बताया कि दीपक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999