

देहरादून में 9 और 10 फरवरी को ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना – ग्रामोत्थान राज्य स्तरीय बहु हितकारी मंच (MSP) में विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों से कुल 26 सीएलएफ(क्लस्टर स्तरीय महासंघ) के साथ की 18 निजी प्राइवेट कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नैनीताल जिले के काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थापित हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड ने भी प्रतिभाग किया गया, हिमफ्ला जो वर्तमान में अपने उत्पाद पहाड़ी पिसी नूण के लिए देश विदेश में विख्यात है वही स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी आपने उत्तराखंड भ्रमण के दौरान इस उत्पाद का अवलोकन कर इसकी काफी सराहना कर चुके है। हिमफ्ला के डायरेक्टर संदीप पांडे ने बताया कि इस सम्मेलन के दौरान कंपनी द्वारा राज्य के छह जिलों जिसमें नैनीताल, पिथौरागढ़, उद्यम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के सीएलएफ के साथ करार पर हस्ताक्षर करे है जिससे लगभग 10000 किसानों को अपनी उपज को बेचने में आसानी होगी वही प्रदेश व देश के ग्राहकों को पहाड़ के शुद्ध और प्राकृतिक उत्पादों को इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा हिमफ्ला एवं जिलों से आए सीएलएफ एवं रीप के अधिकारियों के बीच लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर करा औपचारिक रूप से इस साझेदारी पर मुहर लगाई।
हिमफ्ला के निदेशक संदीप पांडे एवं योगेंद्र सिंह, अलकनंदा सीएलएफ नैनीताल,संजीवनी सीएलएफ बागेश्वर, REAP डीपीएम, चमोली, चौमू बाबा सीएलएफ पिथौरागढ़, नैना सीएलएफ रुद्रप्रयाग, और जीवन ज्योति सीएलएफ उद्यम सिंह नगर के प्रतिनिधि द्वारा करार पर हस्ताक्षर कर एक दूसरे का सहयोग करने की अपनी वचनबद्धता प्रकट करी।
इस दौरान ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड की अपर सचिव सुश्री झरना कामथ (आईएएस), उपायुक्त नरेश कुमार, उपनिदेशक एम एस यादव एवं REAP के सभी जिलों के डीपीएम, सीएलएफ के सदस्य एवं प्रदेशभर से आए निजी कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।। इस दौरान कुल 18 कंपनी द्वारा 60 से अधिक करार पर हस्ताक्षर करे गए।


