उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी यूटिलिटी, दो लोग लापता…एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

खबर शेयर करें -



देवप्रयाग : उत्तराखंड के देवप्रयाग में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।


हरिद्वार निवासी अरशद पुत्र इस्लाम की सूचना पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि वाहन में दो लोग सवार थे…जो सब्जी लेकर कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे। वाहन संख्या यूके 11सीए 2034 बताई जा रही है। वाहन स्वामी अमन नेगी निवासी ग्राम पलेटी जिला चमोली और उनके साथ अयान निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर सवार थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड समेत सात राज्यों में उप चुनाव की तारीखों का निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान


अब तक वाहन और दोनों सवारों का पता नहीं चल पाया है। सर्च अभियान के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जांच में पता चला कि यह मोबाइल अयान का है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार खाई और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999