ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, भीमताल में एस.आई.आर. के अंतर्गत “शंका समाधान संवाद” एवं भाषण-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

खबर शेयर करें -

नैनीताल, 18 अगस्त 2026। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने, उनकी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करने तथा मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन ग्राफिक एरा के डॉ. अमित मित्तल एवं डॉ. संतोषी मैडम द्वारा किया गया।

इसी क्रम में आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, भीमताल में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता रही, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ धाम में महाराष्ट्र के यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत, SDRF ने ऐसे की मदद

भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक सहभागिता एवं जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान एवं जागरूकता को परखा गया तथा एस.आई.आर. एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को रोचक एवं संवादात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों के साथ एस.आई.आर. के संबंध में संवाद किया गया तथा उनकी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों को मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन के महत्व से अवगत कराते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें -  मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम की करवट से बढ़ेगी ठंड, इस हफ्ते का जाने मौसम अपडेट ।।

भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रभावी एवं जीवंत बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मतदाताओं में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से श्री राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती मीनाक्षी कीर्ति एवं श्रीमती लक्ष्मी पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999