लालकुआं में शुक्रवार को होगी LPG गैस की होम डिलीवरी, उपभोक्ता घर पर ही रहें

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा जारी वितरण रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी।

एजेंसी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घर पर रहकर गैस वाहन का इंतजार करें, ताकि बिना भीड़भाड़ के सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

एजेंसी के अनुसार यदि 16 अप्रैल 2026 को बॉटलिंग प्लांट से समय पर गैस वाहन उपलब्ध होता है, तभी निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। यदि वाहन प्राप्त नहीं होता है तो प्राथमिकता के आधार पर तय क्षेत्रों में ही वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मलबा आने के कारण दो दिन से अल्मोड़ा हाईवे बंद, वाहनों को इस रूट से जा रहा भेजा

निर्धारित कार्यक्रम के तहत दीना, देवरामपुर, परमा, बंगाली कॉलोनी, बजरी कंपनी, हाथीखाना, ट्रॉली लाइन, इंद्रानगर-1, इंद्रानगर-2, कार रोड और राजीव नगर-1 क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जाएंगे, जिन्होंने 12 अप्रैल 2026 तक अपनी बुकिंग कन्फर्म कराई है। इसके बाद की गई बुकिंग इस वितरण में शामिल नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में जल्द बनेगा रोडवेज का बस अड्डा……… कई विभागों ने किया जॉइंट्स इंस्पेक्शन…..…..

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 100 प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण के दौरान किसी भी उपभोक्ता को लाइन में खड़े होकर सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचें और अपने घरों पर ही रहकर गैस की होम डिलीवरी प्राप्त करें, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999