मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे पति-पत्नी, बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोकी बाइक, फिर दिखाई रूह कंपाने वाली हैवानियत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड स्थित पूर्णागिरि मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक दंपति पर हथियारबंद बदमाशों ने बेरहमी से हमला कर दिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूल रूप से गांव व्यूली, वजीरगंज (बदायूं) निवासी ओम शरण अपनी पत्नी अमरवती (35 वर्ष) के साथ पूर्णागिरि दर्शन से लौट रहे थे। आंवला के ग्राम मोतीपुरा स्थित ससुराल में कुछ समय रुकने के बाद वह रात को ही बाइक से घर के लिए रवाना हुए। परिजनों ने उन्हें रात में न जाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने घर पर बच्चों के अकेले होने की चिंता जताते हुए यात्रा जारी रखी।

यह भी पढ़ें -  नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, रेस्टोरेंट की आड़ में जाली नोटों का करता था कारोबार

जैसे ही दंपति कंन्थरी मंदिर के पास पहुंचे, तभी छह से अधिक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने नकदी और जेवरात लूटने के बाद विरोध करने पर दोनों पर हमला कर दिया। ओम शरण के अनुसार, उनकी पत्नी के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वह सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

यह भी पढ़ें -  PM Modi देंगे उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात, रजत जयंती उत्सव समारोह की तैयारियां तेज

सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी क्राइम, एसओजी, सर्विलांस यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायल ओम शरण ने पहले अपने रिश्तेदारों को और फिर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में रोपवे का संचालन बंद, ये है वजह

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुरुआती जांच में हमलावरों की संख्या करीब छह बताई जा रही है। उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करने का भरोसा दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999