
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इन्हीं सब के बीच भाजपा संगठन को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन आज पहली बार देहरादून पहुंचेंगे। आज यानी दो अक्टूबर को भाजपा के तीनों नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। चुनावी तैयारियों के लिहाज से इसे अहम दौरा माना जा रहा है।
शहरखोजें
BJP के नवनियुक्त तीनों प्रभारी आज पहली बार पहुंचेंगे देहरादून
नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज एवं अरविंद मेनन अपने दौरे के दौरान प्रदेश संगठन से लेकर जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और बूथों तक संगठन की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही तीनों नेता प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और सातों मोर्चों के साथ संवाद भी करेंगे। दोपहर को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी।
सीएम आवाज में होगी बैठक
जिसके बाद शाम को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और और सह प्रभारियों की बैठक में भाग लेंगे। 3 अक्टूबर को सुबह सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं से संवाद, पुरस्कार वितरण और आंगनवाड़ी केंद्रों मैं आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बैठक में रणनिति को लेकर हो सकती है चर्चा
3 अक्टूबर को दोपहर में सातों मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है


