
दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य के अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के महान बलिदान के फलस्वरूप बना है और उनके सपनों के अनुरूप प्रदेश का विकास करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी
सरकार शहीदों के परिजनों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर राज्य की प्रगति में अपना योगदान दें और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वहीं इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह शहीदों के सपनों का उत्तराखंड है और सरकार प्रदेशवासियों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, अभी कई ऐसे काम हैं जो किए जाने हैं


